फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The maiden wife, husband married girlfriend Leela

पत्नी गई मायके, पति ने रचाई प्रेमिका से शादी

Tue, 22 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 22 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। प्रेमिका की जिद पर उसके साथ शादी रचाने वाला प्रेमी शादीशुदा निकला। अगले दिन उसकी पहली पत्नी प्रकट होने से मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों पक्षों के बीच कोतवाली हंगामा हुआ। बाद में पुरानी पत्नी से अलगाव पर सहमति बनने पर समझौता हो गया।

विज्ञापन


तेलीवाला निवासी एक युवक का सुल्तानपुर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को युवती उसके घर आ गई और शादी की जिद करने लगी। परिजन और ग्रामीण दोनों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी कोतवाली बुलवा लिया और दोनों पक्षों की सहमति से शादी करवा दी। लेकिन किसी ने भी युवक की पहले से शादीशुदा होने की बात नहीं बताई। मंगलवार को मामले की भनक लगने पर युवक की पहली पत्नी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि उसकी चार साल पहले युवक से शादी हुई थी और वह कुछ दिन से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


उसकी गैर मौजूदगी में पति ने गुल खिलाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी को परिजनों सहित कोतवाली बुलाया और जमकर फटकार लगाई। दोनों पक्षों में हंगामा हुआ। पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि पति गलत कामों में रहता है उसके साथ मारपीट भी कई बार कर चुका है। इसीलिए वह अपने मायके गई थी। दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली पहुंचे जिम्मेदार लोगों ने दोनों के अलग-अलग रहने का फैसला सुनाया। इसकी एवज में आरोपी पर कुछ जुर्माना लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि दोनों पक्षों में रजामंदी से समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed