फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The madman opened fire in the middle of the road and also vandalized the car

Roorkee News: सिरफिरे ने बीच सड़क पर की ताबडतोड़ फायरिंग, कार में भी तोड़फोड़

Sat, 17 May 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The madman opened fire in the middle of the road and also vandalized the car
एक सिरफिरे ने सड़क के बीचोंबीच आते-जाते वाहनों पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कुछ कारों में तोड़फोड़ भी की। शिकायत पर पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। मामला जबरदस्तपुर गांव का है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रणसूरा निवासी गुफरान ने कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार शाम तहरीर देकर बताया कि वह कार से कहीं जा रहा था। उसके गांव से सटे जबरदस्तपुर गांव निवासी अरशद उर्फ दुल्ला ने उसकी कार को रोका। रुकने पर उसने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। किसी तरह गुफरान कार लेकर वहांं से निकल गया। इसके बाद आरोपी ने तमंचे से फायर शुरू कर दिए।
विज्ञापन


वहीं वहां से गुजरे तो उनकी कार पर भी फायरिंग कर दी। राह से गुजर रहे लोग गाेलियों से बाल-बाल बचे। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन भनक लगने पर आरोपी गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिस ने करीब दो घंटे तक उसकी तलाश की। इसके बाद घेराबंदी कर उसे तमंचे के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया गया है कि आरोपी ने तमंचा चलाने के लिए लोड कर रखा था। इससे पुलिस को भी उसे पकड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उसके पास से चार कारतूस और तीन खोखे भी बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी नशे की हालत में था। उसका मेडिकल भी कराया गया है।

नाम पूछकर चला रहा था गोली



तहरीर में पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसकी कार रोकी और उसके गांव का नाम पूछा। गांव का नाम बताते ही उसने कार में तोड़फोड़ और फायरिंग कर दी। जो भी वाहन वहां से गुजर रहे थे उनसे भी नाम पूछकर फायरिंग कर रहा था। इससे गांव में दहशत का माहौल बना रहा। पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।


आरोपी पर पहले भी दर्ज हुए हैं चार मुकदमे



सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अरशद पर चार मुकदमे दर्ज हैं। इसमें जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, लूट और गैंगस्टर के मुकदमे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अरशद का किसी बात को लेकर जबरदस्तपुर गांव से सटे लक्सर क्षेत्र के रणसूरा गांव निवासी ग्रामीण से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह नशे की हालत में दोनों गांव के बाॅर्डर पर तमंचा लेकर पहुंच गया और फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed