{"_id":"6ab55e4ae66448831f0be6a8","slug":"crowds-of-devotees-gathered-at-goga-mhadi-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1074309-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गोगा म्हाड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गोगा म्हाड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
ग्राम टोड़ा कल्याणपुर स्थित प्राचीन गोगा म्हाड़ी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
प्राचीन गोगा म्हाड़ी के भगत राकेश कश्यप ने बताया कि श्रद्धालु गोगा महाराज के प्रति आस्था रखते हुए म्हाड़ी पर निशान और प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगते हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर तक जारी रहा। मेले में भारी भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
सुनील कश्यप की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। भंडारे के आयोजन में पवन गिरी, आदर्श कश्यप, अमन कश्यप, आस्तिक गिरी, कास्तिक गिरी, सागर कश्यप, रणविजय कश्यप, विभव कश्यप, रामपाल कश्यप, राजेंद्र कश्यप और बिजेंद्र कश्यप समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।