{"_id":"618ea78032f13474b212578d","slug":"the-injured-woman-also-died-during-treatment-roorkee-news-drn3959111152","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल महिला ने भी उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल महिला ने भी उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
मंगलौर (रुड़की)। पीरपुरा के पास हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है जबकि पति की रात में ही मौत हो गई थी। दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार रात राजस्थान के बूंदी निवासी नितेश तोतला परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर पीरपुरे के पास पहुंची तो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। हादसे में नितेश तोतला की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी अंकिता तोतला, सास राधा देवी, बेटी निश्चल और बेटा वेद तोतला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया था। यहां अंकिता तोतला की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राधा देवी, निश्चल व वेद तोतला को हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार को सौरभ तोतला निवासी मोची बाजार बूंदी राजस्थान ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
--
बिजली का पोल भी तोड़ा
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली लाना चाहा तो उसने कोतवाली में बिजली के पोल को भी टक्कर मार दी, जिससे पोल पोल टूटकर गिर गया और कोतवाली की बिजली ठप हो गई। पुलिस ने सूचना ऊर्जा निगम को दी, लेकिन पोल सही नहीं हो पाया। शुक्रवार देर शाम तक भी बिजली नहीं आने से कोतवाली में दिनभर पानी के लिए फरियादियों और पुलिसकर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
--
गंगा स्नान करने आया था पूरा परिवार
मृतक नितेश तोतला पुणे की एक कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी थे। वह कंपनी की कार से हरिद्वार गंगा स्नान करने आए थे। मंगलवार को वह कंपनी से छुट्टी लेकर दिल्ली अपनी ससुराल पहुंचे थे। यहां से अपनी सास राधा देवी को भी गाड़ी में बैठा लिया था। हरिद्वार में स्नान करने के बाद वह दिल्ली लौट रहे थे और रास्ते में ही हादसा हो गया।