फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The helicopter landed without NOC

बिना एनओसी उतरा हैलीकॉप्टर

Thu, 21 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Thu, 21 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The helicopter landed without NOC
बिना एनअाेसी के उतरा हैल्‍लीकाप्‍टर - फोटो : अमर उजाला

रुड़की। शहर के नेहरू स्टेडियम में बुधवार को हैलीकॉप्टर उतार लिया गया और नगर निगम से एनओसी तक नहीं ली गई। संत भोला महाराज व उनकी पत्नी मंगला माता को लेकर रुड़की पहुंचा हैलीकॉप्टर करीब दो घंटे तक खड़ा रहने के बाद वापस उड़ान भरकर चला गया। गनीमत रही कि लैंडिंग के दौरान कोई खेल या कार्यक्रम स्टेडियम में नहीं था, नहीं तो अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


शहर के बीचों बीच स्थित नेहरू स्टेडियम का रखरखाव नगर निगम की ओर से किया जाता है। इस स्टेडियम का इस्तेमाल अमूमन खेल प्रतियोगिताओं या सामाजिक कार्यक्रमों के लिए ही किया जाता है। इसके लिए निगम से अनुमति व एनओसी ली जाती है। लेकिन बुधवार को वीआईपी मेहमानों को लेकर रुड़की पहुंचा एक हैलीकॉप्टर स्टेडियम में उतरने के बाद दो घंटे खड़ा रहा। अधिकारियों ने एक-दूसरे को फोन करते हुए पूरी व्यवस्था कराई। लेकिन निगम की एनओसी परखने की जरूरत ही नहीं समझी। सुबह करीब 11 बजे संत भोला महाराज व मंगला माता हैलीकॉप्टर से रुड़की पहुंचे और कैंट क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस उड़ान भर गया। बताया जाता है कि हैलीकॉप्टर किराये पर लाया गया था, लेकिन इसके लिए न तो भोला महाराज और न हैलीकॉप्टर कंपनी की ओर से कोई एनओसी निगम से ली।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को मौखिक रूप से चॉपर उतरने की जानकारी दी गई। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ऐन वक्त पर निगम अधिकारियों को स्टेडियम में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। हैलीकॉप्टर जाने के बाद जब प्रशासन व निगम अधिकारियों से एनओसी की जानकारी ली तो कोई भी माकूल जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की गलती या अफसरों की लापरवाही
बिना एनओसी हैलीकॉप्टर उतारने में एनओसी को लेकर कॉप्टर कंपनी की गलती कहें या फिर अफसरों की लापरवाही। सभी एक-दूसरे के भरोसे रहे। किराये पर कॉप्टर लेने पर कई बार परमिशन व एनओसी का जिम्मा कंपनी खुद लेती है। जबकि कई बार कॉप्टर किराये पर लेने वाले को ही यह व्यवस्थाएं करानी होती है। इस मामले में यह जिम्मेदारी किस पर थी यह पता नहीं चल पाया है।

हैलीकॉप्टर देखने उमड़े लोग
नेहरू स्टेडियम में हैलीकॉप्टर उतरने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। अपने अपने घरों की छतों से भी लोग कॉप्टर को निहारते रहे। स्टेडियम के आसपास से गुजर रहे लोग भी अपने वाहन खड़े कर इसेे देखने पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने मोबाइल से हैलीकॉप्टर के साथ सेल्फी भी ली। स्टेडियम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को इसके आसपास से खदेड़ा।

धुआं छोड़ने पर फूले हाथ पांव, भराया तेल
हैलीकॉप्टर उतरने के कुछ देर बाद तेज धुआं छोड़ने लगा। इससे हैलीकॉप्टर देख रहे लोगों के हाथ पांव फूल गए। बताया गया कि तेल खत्म हो गया था इससे इसके पायलट वाकिफ थे। उन्होंने स्टेडियम में ही एक मिनी ट्रक से तेल मंगा कर भराया।


इनका कहना है
मैं अवकाश पर हूं। एसडीएम हरिद्वार प्रत्यूष सिंह की ओर से हैलीकॉप्टर उतरने की जानकारी दी गई थी।
गोपाल सिंह चौहान, मुख्य नगर अधिकारी/एएसडीएम रुड़की

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ओर से बुधवार सुबह हैलीकॉप्टर उतरने की जानकारी मिली थी। उसके बाद मैदान की साफ-सफाई कराई गई थी।
उत्तम सिंह नेगी, सहायक नगर अधिकारी

हैलीकॉप्टर उतरने की परमिशन होने के आदेश जिला प्रशासन की ओर से मिले थे। उसके आधार पर ही उसे उतारा गया। एनओसी के बारे में नगर निगम या हैलीकॉप्टर कंपनी को जानकारी होगी।
मंगेश घिल्ड़ियाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed