Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The grand festival of Chhath begins with 'Nahay-Khay

Roorkee News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत

Fri, 13 Nov 2026 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
The grand festival of Chhath begins with 'Nahay-Khay
संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख समृद्धि के लिए मनाए जाने वाले चार दिवसीय छठ महापर्व की शुक्रवार को नहाय- खाय के साथ शुरुआत हुई। प्रथम दिन व्रतियों ने स्नान आदि कर सात्विक भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। उनके साथ स्थानीय लोग भी छठ पूजा में सम्मिलित होते हैं। बताया जाता है कि छठी मैया स्वच्छता और पवित्रता की प्रतीक हैं। ऐसे में व्रती शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं। व्रत के प्रथम दिन स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने रसोईघर, घर, आंगन को स्वच्छ किया। इसके बाद व्रतियों ने सात्विक भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन


व्रती पूनम देवी, सलोचना, पुष्पा देवी, डिंपल ने बताया कि प्रथम दिवस दाल, चावल का सात्विक भोजन किया जाता है। व्रत में शुद्धता और स्वच्छता का विशेष पालन किया जाता है। रविवार को दूसरे दिन निर्जला उपवास किया जाएगा। इसके बाद गुड़ की खीर (खरना) घी लगी रोटी और फलों का सेवन किया जाएगा। इसके बाद 36 घंटों का निर्जला उपवास किया जाता है। स्थानीय निवासी राजेश मंडल, अविनाश कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया कि संतान प्राप्ति और संतान की दीर्घायु के साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed