{"_id":"6af7026687bef56606024c7b","slug":"students-showcased-their-talent-at-the-science-festival-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1111164-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
नारसन के विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज में ब्लॉकस्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित
विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारसन। कस्बा नारसन स्थित विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ब्लॉकस्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें नारसन ब्लॉक के करीब 20 से 25 जूनियर और सीनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में अलीवा (वीवी इंटर कॉलेज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में आमना प्रथम, नाजरा और फकीहा द्वितीय और हमद तृतीय स्थान पर रहे। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई विषय में अर्शी और फारिना प्रथम, नंदनी द्वितीय और अहमद मलिक तृतीय रहे।
स्वदेशी कृषि पद्धतियों में रितिक (वीवीआईसी गुरुकुल नारसन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान विषय में शिवम प्रथम, नजया द्वितीय और अनिरुद्ध तृतीय रहे। आपदा प्रबंधन में आशिया और चांदनी प्रथम, मोहम्मद उमैर द्वितीय और निहारिका तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर निदेशक गढ़वाल मंडल पदमेंद्र बिष्ट, शाने करीम सिद्दीकी और कॉलेज प्रबंधक सतीश सालार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन
विद्यालय की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पदमेंद्र बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में रुचि लेकर आगे बढ़ना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दीपक सालार और ब्लॉक समन्वयक उस्मान अहमद के मार्गदर्शन में हुआ। निर्णायक मंडल में कुलदीप सैनी, दीपक सालार, रुचिका, रियासत अली और नितिन पाल शामिल रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दीपक सालार और ब्लॉक समन्वयक उस्मान अहमद के मार्गदर्शन में हुआ। निर्णायक मंडल में कुलदीप सैनी, दीपक सालार, रुचिका, रियासत अली और नितिन पाल शामिल रहे।