फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The gangster along with his friend had broken the locks of the shop

Roorkee News: गैंगस्टर ने दोस्त के साथ मिलकर तोड़े थे दुकान के ताले

Mon, 19 May 2025 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The gangster along with his friend had broken the locks of the shop
गैंगस्टर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर इनवर्टर-बैटरी की दुकान पर धावा बोला था। पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, बिजली उपकरण समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। वहीं हजारों रुपये की रकम बरामद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


रुड़की कोतवाली को सुनील कुमार सैनी ने तहरीर देकर बताया था कि पिज्जा कंपनी के पास बैटरी और इनवर्टर की दुकान है। 14 अप्रैल को दुकान से 28 हजार रुपये, लैपटॉप व अन्य बिजली के उपकरण चोरी हो गए थे। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। तभी से अपर उपनिरीक्षक एएस पंवार, हेड कांस्टेबल प्रवीण, प्रदीप भंडारी, गुलबाहर और संदीप सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए दोनों चोरों की पहचान में लगे थे। सोमवार सुबह पुलिस ने आसिफ और तस्व्वर उर्फ भूरू निवासी खंजरपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से लैपटॉप, पंखे का मोटर, एलईडी, प्रेस और सात शर्ट बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आसिफ के खिलाफ चोरी, गुंडा और गैंगस्टर एक्ट में अब तक दस मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। वह 2012 से आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed