फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'The front will be forced to strike again'

फिर से हड़ताल करने को मजबूर होगा मोर्चा

Sat, 07 Aug 2021 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
'The front will be forced to strike again'
रुड़की एससी कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर बैठक करते उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयु? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार पर लचर रवैये का आरोप लगाकर मोर्चा खोलने का एलान किया है। मोर्चा ने बैठक कर चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हड़ताल फिर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

एसीपी की पुरानी व्यवस्था बहाली और समान काम, समान वेतन समेत 14 सूत्री मांगों लेकर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने चरणबद्ध तरीके से 25 जुलाई से आंदोलन शुरू किया था। 27 जुलाई को मोर्चा हड़ताल पर चला गया था, लेकिन मोर्चा के पदाधिकारियों और राज्य सरकार के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। शनिवार को विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने फिर से मामले को लेकर एक आम सभा का आयोजन किया। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि हड़ताल स्थगित करने के 15 दिन के अंदर प्रबंधन संबंधी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था जबकि शासन स्तर की मांगों को पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि 11 दिन बीतने के बाद भी प्रबंधन संबंधी कर्मियों की समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को लेकर जल्द ही निर्णय लेना होगा। यदि इस बार उनकी मांगों को पूरा करने में कोई अड़चन आई तो फिर से हड़ताल शुरू करेंगे। बैठक में इंशाउल हक, प्रदीप कुमार कंसल, विनोद कुमार ध्यानी, देवेंद्र शर्मा, पंकज सैनी, अभिषेक शर्मा, राकेश शर्मा, केहर सिंह, संजीव कौशिक, अनिल कुमार मिश्रा, ब्रज भूषण, सुनील कुमार मोघा, अनिल कुमार, सौरभ भाटी, मौहम्मद फैयाज, संदीप सैनी, विनीत सैनी, रवि भूषण शर्मा, रमाकांत आर्या, अंकिता सैनी, कुंती जोशी, कुसुमलता, प्रमोद कुमार, विनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed