फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The fire broke out in the container, the driver saved his life by jumping

कंटेनर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 23 May 2022 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The fire broke out in the container, the driver saved his life by jumping
हाईवे किनारे खड़े एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग भड़कती देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। वहीं, कंटेनर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आसपास के लोगों में भी भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी रफीक कंटेनर चालक है। रविवार रात वह माल लेने के लिए कंटेनर लेकर भगवानपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र रायपुर पहुंचा था। वह कंटेनर हाईवे किनारे खड़ा करने लगा। इस बीच कंटेनर के केबिन ने आग पकड़ ली और केबिन जलने लगा। आग भड़कती देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरे केबिन से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। आग भड़कती देख आसपास के लोग भी भागने लगे। वहीं, किसी ने घटना की सूचना भगवानपुर फायर ब्रिगेड स्टेशन को दी। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कंटेनर का केबिन और टायर जलकर खराब हो चुके थे। फायर स्टेशन प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर के केबिन में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। इस दौरान टीम में सुनील कुमार और जुल्फान खान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed