{"_id":"64a9a5eae77646c7100be5da","slug":"the-embankment-on-the-solani-river-near-kuankheda-village-roorkee-news-c-5-1-drn1033-195668-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तटबंध की मरम्मत न करने पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तटबंध की मरम्मत न करने पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
कुआंखेड़ा गांव के पास सोलानी नदी पर बना तटबंध धस गया था। इसकी मरम्मत का काम न करने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही तटबंध की मरम्मत करने की मांग की।
तेज बारिश में कुआंखेड़ा गांव के पास लगभग सोलानी नदी पर बना तटबंध 50 मीटर से अधिक धंस गया था। इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। इस पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मंजू और गौरव गोयल मौके पर पहुंचे थे। साथ ही कर्मचारियों को तत्काल धंसे तटबंध की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे लेकिन शनिवार तक मरम्मत नहीं की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान उदय सिंह, नीटू पंडित, बिट्टू, यशवीर, शेर सिंह, रविपाल, मनोज, चंद किरण, महक सिंह, जयप्रका, ऋषिपाल, करण, अरुण, ओमपाल, दुष्यंत,व चिंता आदि मौजूद रहे। उधर, अधिशासी अभियंता मंजू का कहना है कि बारिश रुकने के बाद धंसे तटबंध की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
नदियां उफान पर, कॉलोनियों में भरा पानी
पुलिस ने अनाउंसमेंट कराकर नदी किनारे न जाने की दी हिदायत
कई दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। पथरी रो नदी का पानी बढ़ जाने के चलते बाजार में भी पानी भर गया। वहीं, पुलिस ने नदी के किनारों पर न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
शनिवार को हुई बारिश के चलते पथरी रो नदी उफान पर आ गई। इसका पानी सेठपुर, टिगरी, बुक्कनपुर, जैतपुर, पीपली, ओसपुर, दरगाहपुर व अकौढ़ा खुर्द के साथ-साथ लक्सर कस्बे के मेन बाजार में भी फैल गया। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई। वहीं, पथरी नदी का पानी कृषि भूमि पर फैल गया जिससे पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो गया है।
उधर, लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अनाउंसमेंट करके ग्रामीणों को पथरी रो नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। उधर, बारिश से लगातार गंगा, सोलानी और बाणगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं, खानपुर लक्सर हाईवे पर ब्राह्मणवाला पुलिया के पास एक बड़ा पेड़ हाईवे पर गिर गया। इसके चलते यातायात अवरुद्ध हो गया। इस दौरान एक एंबुलेंस फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से पेड़ हटवाकर यातायात शुरू कराया। संवाद
घरों में घुसा पानी
क्षेत्र में शनिवार सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंगलौर के मोहल्ला टोली, पठानपुरा, मलकपुरा, मलानपुरा व लालबाड़ा में कई घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हाईवे व सर्विस लेन पर भी दिन भर पानी भरा होने से कांवड़ियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर बारिश से कस्बे में पांच घंटे से अधिक तक विद्युत व्यवस्था ठप रही। उधर, झबरेड़ा क्षेत्र में बारिश से किसानोें के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए बारिश बहुत लाभदायक है।