फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Devotees arrived at Goga Mhadi for the havan puja and community feast

Roorkee News: गोगा म्हाड़ी पर हवन-पूजन और भंडारे में पहुंचे श्रद्धालु

Sat, 26 Sep 2026 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees arrived at Goga Mhadi for the havan puja and community feast
लंढौरा मार्ग स्थित सिद्धपीठ जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर बृहस्पतिवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन, जाहरवीर बाबा की जन्म गाथा और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अनुष्ठान का शुभारंभ सुबह हुआ। विद्वान पंडित अनिल शर्मा ने मुख्य आयोजक नरेश धीमान भगत के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद आयोजित भंडारे में मंगलौर, लंढौरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


सुबह से ही म्हाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं रात के समय धार्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध कलाकारों ने जाहरवीर बाबा की जन्मगाथा और भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर देर रात तक झूमते रहे। बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed