फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The driver was drunk, the truck went out of control and ran over the divider

Roorkee News: नशे में था चालक, ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा

Thu, 05 Dec 2024 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The driver was drunk, the truck went out of control and ran over the divider
हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत रही कि ट्रक हाईवे पर पलटा नहीं वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि चालक नशे में था। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद चालक का चालान कर दिया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, कपिल निवासी हरीनगर, पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर से स्क्रैप लेकर भगवानपुर जा रहा था। जैसे ही वह नारसन कस्बे में बिजलीघर के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ गया और रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड के बीच नाले के ऊपर लगभग 200 मीटर दूरी पर जाकर बंद हाे गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह ने चालक नशे की हालत में ट्रक चला रहा था। चालक कपिल का मेडिकल कराकर चालान कर दिया गया है। ट्रक को सीज कर चौकी के पास खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed