फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The driver dozed off and the truck overturned in a ditch on the side of the highway

Roorkee News: चालक को आई झपकी, हाईवे किनारे खाई में पलटा ट्रक

Mon, 18 Nov 2024 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The driver dozed off and the truck overturned in a ditch on the side of the highway

विज्ञापन




चालक और परिचालक घायल, केबिन तोड़कर दोनों को निकाला बाहर

सोमवार तड़के चार बजे नगला इमरती के पास बाईपास पर हुआ हादसा



हरिद्वार-मंगलौर बाईपास से गुजर रहे ट्रक चालक को झपकी आ गई। इसके चलते ट्रक हाईवे किनारे खाई में जा पलटा। हादसे में चालक और परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर चालक-परिचालक को मुश्किल से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार सुबह करीब चार बजे मुजफ्फरनगर से एक ट्रक सामान लेकर सिडकुल बहादराबाद के लिए निकला था। जैसे ही ट्रक मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव से कुछ दूरी पर एक ढाबे के सामने पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। हादसा होता देख आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया।
विज्ञापन




करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने ट्रक का केबिन तोड़कर चालक और परिचालक को बाहर निकाला। साथ ही दोनों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक आकाश पाल पुत्र विजेंद्र निवासी सेठी खास, थाना सिविल लाइंस मुजफ्फरनगर व परिचालक विशाल पाल पुत्र सत्यपाल निवासी रामपुरी मोहल्ला, थाना सिविल लाइंस मुजफ्फरनगर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह के समय चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed