फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The deceased was shown alive, got the deed of land done

मृतक को दर्शाया जीवित, जमीन का करवाया बैनामा

Thu, 24 Jun 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The deceased was shown alive, got the deed of land done
रुड़की। चार लोगों ने एक मृतक को कागजों में जिंदा दर्शाकर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करवा लिया। मृतक के बेटे को इसकी जानकारी मिली तो उसने विरोध किया। आरोप है कि चारों लोगों ने मृतक के बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, श्याम सिंह निवासी कश्मीरी मोहल्ला, न्यू आबादी सुजानपुर जिला पठानकोट पंजाब ने तहरीर देकर बताया कि उनकी शहर में जमीन पड़ी है। जमीन उनके पिता के नाम पर है। कुछ दिन पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने जमीन के फर्जी कागज तैयार कर उनके पिता को जीवित दर्शाकर बैनामा अपने नाम कर लिया। उन्होंने जांच की तो मामला सही पाया गया। उन्होंने इसका विरोध किया तो चारों लोगों ने गाली गलौज कर दी। अब चारों लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सतीश कुंवर निवासी यमुना एन्क्लेव, वार्ड नंबर एक पानीपत हरियाणा और गुरप्रीत सिंह निवासी सिविल लाइन, रुड़की समेत शहजाद और महमूद निवासी रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed