{"_id":"618ea835d5fb354e8b5bacf5","slug":"the-death-of-two-friends-in-a-road-accident-caused-uproar-roorkee-news-drn395911231","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
रुड़की। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शामली के दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार, सोनित कुमार (26) निवासी गांव ताना, जिला शामली अपने दोस्त सचिन धीमान (25) निवासी गांव पुरमायी, जिला शामली के साथ बृहस्पतिवार रात बाइक से करीब दस बजे भगवानपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे पनियाला गांव के सामने पहुंचे तो बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों की पहचान होने पर सूचना दोनों के परिजनों को दी। बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वे रात में ही आननफानन रुड़की पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही बाइक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक सोनित के भाई सचिन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।