फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The CO of the Consolidation Department was held hostage

चकबंदी विभाग के सीओ को बनाया बंधक

Mon, 20 Jun 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
The CO of the Consolidation Department was held hostage
भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट के पदाधिकारियों ने चकबंदी विभाग के सीओ का घेराव कर बंधक बना लिया। किसानों ने चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। बाद में अधिकारियों के जल्द समस्याएं हल कराए जाने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू रोड़ गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान चकबंदी विभाग के कार्यालय पहुंचे। यहां पदाधिकारियों ने चकबंदी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाया। इसके बाद किसान प्रशासनिक भवन में एकत्र हुए। वहां पहुंचकर उन्होंने चकबंदी विभाग के सीओ सुनील अनिल को मौके पर बुलाया। सीओ के पहुंचने पर किसानों ने उनका घेराव कर बंधक बना लिया।
विज्ञापन

पद्म सिंह रोड़ ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग में भूमाफिया हावी है। उनका काम अधिकारी रातोंरात कर देते हैं। वहीं किसानों को 10 से 20 साल तक विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई किसान ऐसे हैं जिनकी जमीन चकबंदी कर सड़क से दूर कर दी तो किसी को रास्ता नहीं दिया गया है। ऐसे में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने चेेतावनी दी कि जब तक समस्या हल नहीं हो जाती वे सीओ को बंधनमुक्त नहीं करेंगे। बाद में सीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याएं हल कर देंगे। उनके आश्वासन पर किसानों ने उन्हें बंधनमुक्त किया। हालांकि उन्होंने जिला बंदोबस्त अधिकारी डीएस नेगी के नाम समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याएं हल नहीं हुई तो 27 जून को विभाग परिसर में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर राहुल कश्यप, शोभाराम, इंद्ररोड, जावेद, दीपक, भूरा, अमित पाल, संजीव कुशवाह, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed