फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The classmate took the girl home on her birthday and raped her

Roorkee News: छात्रा को जन्मदिन पर घर ले जाकर सहपाठी ने किया दुष्कर्म

Tue, 31 Dec 2024 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
The classmate took the girl home on her birthday and raped her

विज्ञापन
बाद में शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप, वीडियो भी बनाया



अब शादी से किया इन्कार, विरोध करने पर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

एक छात्रा ने सहपाठी पर घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सहपाठी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्र पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।



पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह 2019 में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात कोर्स कर रहे एक सहपाठी छात्र से हुई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। बताया कि छात्र उसे विश्वास में लेकर तीन सितंबर 2019 को अपना जन्मदिन बताकर अपने घर गांव बसेड़ी, लक्सर ले गया था। वहां छात्र ने अपने माता-पिता से मिलवाया था।
विज्ञापन


रात में खाना खाने के बाद वह एक कमरे में सो गई थी। रात में करीब एक बजे युवक उसके कमरे आया और डरा धमकाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसकी शिकायत उसने छात्र के माता-पिता से की थी। इस पर उन्होंने बदनामी का हवाला देते हुए किसी को वारदात के बारे में जानकारी नहीं देने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह दोनों की शादी करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप लगाया कि छात्र ने शादी का झांसा देकर और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि 20 नवंबर 2024 को वह अपने घर आई गई थी। इसके बाद युवक उसके घर आया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed