फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The city's darkness will only be dispelled after the IIT report is released

Roorkee News: आईआईटी की रिपोर्ट आने के बाद ही दूर होगा शहर का अंधेरा

Thu, 11 Dec 2025 12:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 11 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The city's darkness will only be dispelled after the IIT report is released

विज्ञापन
आईआईटी की रिपोर्ट आने के बाद ही दूर होगा शहर का अंधेरा3000 लाइटों का दिया गया था ऑर्डर, नहीं मिली टेंडर में दी गई मॉडल की लाइटें
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। नगर निगम की ओर से टेंडर के जरिये दिए गए 3000 स्ट्रीट लाइटों के ऑर्डर पर फिर से ग्रहण लग गया है। दरअसल, संबंधित कंपनी ने टेंडर में दर्शाए गए मॉडल की लाइटें नहीं दीं। इसपर आईआईटी रुड़की को सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। एक माह से रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है जिसके चलते शहर में कई स्थानों पर अंधेरा पसरा है।
लंबे समय से वार्डों में पार्षद स्ट्रीट लाइटों की मांग कर रहे हैं। काफी जद्दोजहद के बाद दीपावली से पहले 3000 स्ट्रीट लाइटों का टेंडर एक कंपनी के नाम जारी कर दिया गया था। त्योहार तक कुछ लाइटें लगा दी गईं लेकिन तब यह बात सामने आई कि जो लाइट टेंडर में दर्शाई गईं थीं वह नहीं पहुंचीं हैं।
विज्ञापन

लाइट की कंपनी तो ठीक थी लेकिन उसके मॉडल का वर्जन अपडेट नहीं था। इस पर और लाइटों की सप्लाई रोक दी गई। बताया जा रहा है कि इन सबके बीच शहर भर में 500 से ज्यादा लाइटें लगा दी गई हैं। अब निगम ने लाइटों की जांच के लिए आईआईटी को सैंपल भेजा है। करीब एक माह से उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे शहर का अंधेरा दूर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही आईआईटी से रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की लाइटें ली जाएंगी। जल्द ही सभी स्थानों पर इन्हें लगवाया जाएगा। -राकेश चंद्र तिवारी, नगर आयुक्त


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed