{"_id":"6064b9d38ebc3e58ff463173","slug":"the-bus-broke-down-on-the-way-the-passengers-wandered-for-two-hours-roorkee-news-drn375229173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिद्वार डिपो की बस खराब, भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिद्वार डिपो की बस खराब, भटके यात्री
विज्ञापन
सहारनपुर से ऋषिकेश जा रही हरिद्वार डिपो की बस बुधवार को रुड़की हाईवे पर खराब हो गई। इससे बस में सवार करीब 30 यात्रियों को तेज धूप और धूल भरी आंधी के बीच घंटों खड़े रहना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हुई। करीब दो घंटे बाद अलग-अलग बसों से यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।
हरिद्वार डिपो की बस यूके07पीए1514 बुधवार को रुपैडिया-हरिद्वार-शिमला सहारनपुर से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई थी। रुड़की रोडवेज पर पहुंचकर बस में कुछ सवारियां हरिद्वार और ऋषिकेश की भी बैठ गईं। मलकपुर चुंगी से आगे पहुंचने पर बस झटके लेने के बंद हो गई। चालक बस स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद सभी सवारियों को नीचे उतार दिया गया। इस दौरान तेज धूप और हवा चलने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। आसपास पानी आदि की कोई व्यवस्था नहीं होने से यात्री और बच्चे परेशान होने लगे। करीब एक घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने दूसरी बस में बैठाने के लिए हंगामा कर दिया। बस में सवार हरिद्वार के अमरीष कुमार, जितेंद्र सिंह व ऋषिकेश के यात्री सुरेंद्र रावत और वेदपाल सिंह का कहना था कि बस पहले छुटमलपुर के पास भी कुछ देर के लिए खराब हुई थी। परिचालक को रुड़की पहुंचने पर उन्हें दूसरी बस में बैठाना चाहिए था। इसके बाद कुछ सवारियों ने परिचालक से अपने किराये के पैसे वापस लेकर दूसरी बस से रवाना हुए। वहीं अन्य परिवहन निगम की बसें यात्रियों के रोकवाने के बावजूद नहीं रुकी। करीब दो घंटे बाद एक-दो करके सभी यात्री अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। रुड़की रोडवेज डिपो के एआरएम आलोक बेनवाल ने बताया कि हरिद्वार डिपो की बस खराब होने की उनके पास कोई सूचना नहीं आई।