फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The administration took action against encroachment, 21 people were fined

Roorkee News: प्रशासन ने अतिक्रमण पर की कार्रवाई, 21 लोगों पर जुर्माना

Fri, 05 Jun 2026 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The administration took action against encroachment, 21 people were fined
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में कई स्थानों पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुधवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने नगर के मेन बाजार में कार्रवाई की। इस दौरान पांच लोगों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया। प्रशासन का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान सुल्तानपुर में अतिक्रमण हटाया गया। यहां 50 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया। 16 लोगों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन




जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में अभियान चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर हुए अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस पर बुधवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, सीओ देवेंद्र सिंह नेगी और तहसीलदार दीवान सिंह राणा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने नगर के मेन बाजार में सड़क व निकासी नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन




एसडीएम ने सड़क के किनारे, नाली और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान पांच लोगों के चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया। बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 16 लोगों के चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर में मेन बाजार, गोवर्धनपुर मार्ग आदि इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को मेन बाजार में कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों को स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने या कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed