फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The administration demolished illegal constructions with a JCB.

Roorkee News: प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त किए अवैध निर्माण

Fri, 03 Oct 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The administration demolished illegal constructions with a JCB.

विज्ञापन
लक्सर। मुंडाखेड़ा कलां गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई करते हुए तहसील प्रशासन ने जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। लक्सर तहसील के मुंडाखेड़ा कलां गांव स्थित तालाब और इसके आसपास की सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा कर अतिक्रमियों ने यहां स्थायी और अस्थायी निर्माण किए थे।


तहसीलदार कोर्ट में 122बी के तहत मामला विचाराधीन था। जिस पर पिछले दिनों तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने 47 कब्जाधारकों के विरुद्ध बेदखली के आदेश जारी किए थे। 18 और 19 सितंबर को तहसील प्रशासन और चकबंदी विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर अवैध कब्जों और अतिक्रमण को चिह्नित करने के साथ ही कब्जा धारकों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इस पर छह कब्जा धारकों ने जिलाधिकारी के यहां अपील दायर की थी। इन मामलों में दोबारा जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस बीच नोटिस की समय सीमा समाप्त होने पर भी कब्जे नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी। शुक्रवार की सुबह तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। इसके बाद जेसीबी से अवैध कब्जा कर किए गए स्थायी और अस्थायी निर्माण को ध्वस्त कर तालाब और आसपास की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 47 अवैध कब्जा धारकों को नोटिस जारी किए थे। छह मामलों में दोबारा जांच के आदेश दिए गए हैं। अन्य 41 अवैध कब्जों और अतिक्रमण को शुक्रवार को हटा दिया गया।
विज्ञापन




-------



मुंडाखेड़ा कलां गांव में कार्रवाई कर तालाब और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। यदि दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- सौरभ असवाल एसडीएम लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed