फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Adopting modern techniques for soil conservation is essential: Chaudhary

मृदा संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीकें अपनाना जरूरी : चौधरी

Tue, 22 Sep 2026 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Adopting modern techniques for soil conservation is essential: Chaudhary
किसान दिवस कार्यक्रम के तहत इफको की ओर से नगला खिताब गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि की आधुनिक विधियों, रोग से बचाव और कीटनाशक व उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील किसान अमरदीप चौधरी के खेत में धान की फसल पर नैनो उर्वरक का क्षेत्र प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे इफको के निदेशक प्रदीप चौधरी ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के लिए कृषि में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना होगा। राज्य विपणन प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा इफको के उत्पाद, प्रयोग, लाभ के साथ जैव उर्वरकों व बायो डी - कंपोजर के उपयोग व लाभ की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. वाई पी सैनी ने कृषि विज्ञान केंद्र की योजनाओं व रोग, कीटनाशक के प्रयोग की जानकारी दी। गन्ना समिति के प्रभारी सचिव प्रमेंद्र कुमार, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अमरेंद्र चौधरी और इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार जोशी व सहायक कृषि अधिकारी शेरपाल सिंह ने गन्ना, कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं और उवर्रकों के इस्तेमाल में बरती जाने वाली सावधानी के संबंध में किसानों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में राहुल पंवार, आशीष गुप्ता, रोहित नागर सहित इफको के कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed