फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News: Teenage girl kidnapped from Bihar found in Laksar train police arrested the youth

Roorkee News: बिहार से अगवाकर लाई गई किशोरी लक्सर ट्रेन में मिली, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 11:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 11:10 AM IST
सार

बेगूसराय जिले के एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने बेगूसराय पुलिस को इसकी सूचना दी थी। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Roorkee News: Teenage girl kidnapped from Bihar found in Laksar train police arrested the youth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

बिहार से बहला-फुसलाकर लाई गई किशोरी जीआरपी लक्सर को एक ट्रेन से मिली। जीआरपी ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी मिलने की सूचना पर बिहार पुलिस लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंची। किशोरी के परिजन भी बिहार पुलिस के साथ थे। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बिहार पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले के एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने बेगूसराय पुलिस को इसकी सूचना दी थी। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान बेगूसराय पुलिस को नाबालिग और आरोपी युवक के हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने रेलवे पुलिस से संपर्क किया। कंट्रोल रूम से लक्सर जीआरपी को सूचना मिली थी। ट्रेन के लक्सर पहुंचने पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान पुलिस को मिले हुलिए की मदद से पुलिस ने ट्रेन से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Earthquake: आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, छह दिन में नौ बार कांपी धरती, लोग डरे सहमे

आरोपी युवक राहुल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लक्सर जीआरपी की सूचना पर मामले की जांच कर रहे बिहार पुलिस के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार किशोरी के परिजनों के साथ लक्सर जीआरपी पहुंचे। थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक और किशोरी को बेगूसराय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम में एएसआई सुशील तिवारी, गिरीश उनियाल, कांस्टेबल झनक सिंह, सोनू कुमार, संजय, सरयू सैनी, शर्मिला और आंचल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed