{"_id":"67070d2c68638b81cc000184","slug":"teenage-girl-missing-from-home-kidnapping-case-registered-roorkee-news-c-5-1-drn1031-521504-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर से किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर से किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन
एक किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। लक्सर क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किशोरी दो अक्तूबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच परिजनों को पता चला कि उसे गांव के ही सचिन कुमार के साथ देखा गया था और उसका युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच परिजनों ने युवक के घर तलाश की तो वह भी फरार मिला। इस पर परिजनों ने युवक पर बेटी को बहलाफुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया और तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही किशोरी और युवक की तलाश की जा रही है।
मंदिर के पास फायरिंग, दो खोखे मिले
इकबालपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूर गांव स्थित कन्हैया मंदिर के पास मंगलवार रात अराजक तत्वों ने फायरिंग कर दी। मंदिर के महंत ने थाने में तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को मौके से दो खोखे भी बरामद हुए हैं। ग्राम बेहड़ेकी सैदाबाद के पास भगवान कन्हैया मंदिर स्थित है। मंदिर के महंत गणेश गिरी और महंत कृष्णानंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात लगभग 10 बजे कई लोग मंदिर के आसपास हुड़दंग कर रहे थे। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई। कुछ समय बाद पुलिस के आने पर हुड़दंग कर रहे लोग भाग गए लेकिन रात लगभग एक बजे मंदिर के पास असामाजिक तत्वों ने कई राउंड फायर किए। इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नितिन बिष्ट का कहना है कि उक्त मामले की जानकारी होते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और मंदिर के महंत से घटना के बारे में जानकारी ली गई। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।