फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Divine glimpses of Radha Rani captivated the mind

Roorkee News: राधा रानी की दिव्य झांकियों ने मोहा मन

Mon, 21 Sep 2026 05:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Divine glimpses of Radha Rani captivated the mind
श्री राधा रानी अष्टमी जन्मोत्सव पर नगर में 18वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुरानी तहसील स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और चौराहों से होकर देर रात मंदिर पहुंची। इस दौरान राधा रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सजे-धजे रथ पर राधा रानी की सुंदर झांकी और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन


महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य राधा अष्टमी के माध्यम से भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश देना है। श्री राधा कृष्ण मंदिर में देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चले। इस दौरान झांकियों में शामिल कलाकारों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, ध्रुव गुप्ता, अंकुश राज एडवोकेट, पंडित पवन वत्स, पंडित अंकित वत्स, सुनील यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed