{"_id":"6afd9659915c49edcf06710a","slug":"teachers-trained-in-the-holistic-development-of-students-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-164290-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का दिया प्रशिक्षण
Wed, 18 Nov 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
- डायट रुड़की में तीन दिवसीय कौशलमं शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न
- चिंतन कौशल, उद्यमशीलता और काउंसलिंग के महत्व पर हुई चर्चा
रुड़की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रुड़की के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कौशलम शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। प्राचार्य आकाश सारस्वत के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों और तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ जीवन कौशल में भी दक्ष बनाना है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। अंतिम दिन की शुरुआत माइंडफुलनेस गतिविधि से हुई। इसके बाद हरमंजीत सिंह कौर ने कार्यशाला की आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता कविता वर्मा ने विद्यार्थियों में चिंतन कौशल और उद्यमशील मानसिकता विकसित करने पर जोर दिया। लर्निंग फाउंडेशन के जिला समन्वयक शशांक जोशी ने कौशलम कार्यक्रम की तकनीकी जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार सिंह ने ग्रैंड फिनाले प्रस्तुति और विद्यार्थी काउंसलिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, मास्टर ट्रेनर लाल सिंह ने अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थियों की काउंसलिंग पर चर्चा की।तीन दिवसीय कार्यशाला में सोशल मीडिया के प्रभाव, शिक्षक के दायित्व, विद्यार्थियों पर गतिविधियों के प्रभाव और शिक्षण के सफल अनुभवों पर भी विचार साझा किए गए। समापन पर प्राचार्य आकाश सारस्वत ने सभी शिक्षकों और सहयोगियों का आभार जताया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।