{"_id":"6afdacf39fe2e3ea5104de60","slug":"a-technical-glitch-on-the-portal-stalled-paddy-procurement-for-three-days-leaving-farmers-distressed-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-164303-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पोर्टल की तकनीकी खामी से तीन दिन ठप रही धान खरीद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पोर्टल की तकनीकी खामी से तीन दिन ठप रही धान खरीद, किसान परेशान
Wed, 18 Nov 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Wed, 18 Nov 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
खास खबर...............
रजिस्ट्रेशन से लेकर फेस केवाईसी और फिंगरप्रिंट सत्यापन तक प्रभावित रहा कामकाज
बुधवार से वेबसाइट ने दोबारा शुरू किया काम, गढ़वाल मंडल में 7.80 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य
रुड़की। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के पोर्टल में तकनीकी खामी आने से धान खरीद की प्रक्रिया तीन दिन तक प्रभावित रही। वेबसाइट में आई दिक्कत के चलते किसान अपना पंजीकरण नहीं करा सके। वहीं, रुड़की समेत गढ़वाल मंडल के विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। इससे किसानों के साथ ही क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों का कहना है कि पोर्टल में तकनीकी समस्या के चलते रजिस्ट्रेशन, फेस केवाईसी और फिंगरप्रिंट सत्यापन समेत कई जरूरी सरकारी कार्य नहीं हो पाए। किसान राजेश कुमार, सुधीर सिंह, अंकुल चौधरी, राजवीर और मोहम्मद शहजाद ने बताया कि वेबसाइट बंद रहने से उन्हें काफी परेशानी हुई। कई किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर रहे। आपको बता दे कि शासन की ओर से एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक धान खरीद की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। गढ़वाल मंडल में हरिद्वार, देहरादून और पौड़ी जिले शामिल है। मंडल में इस सीजन के लिए 7.80 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। तकनीकी खामी के चलते तीन दिन तक खरीद कार्य प्रभावित होने से लक्ष्य हासिल करने के संबंध में भी चिंता बढ़ गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत आ रही थी। बुधवार को पोर्टल ने दोबारा काम करना शुरू कर दिया है। अब विभागीय कार्यालयों में कामकाज सामान्य रूप से किया जा रहा है।
प्रमोद सती, उप संभागीय विपणन अधिकारी