फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teachers play an important role in society: SDM

समाज में अहम भूमिका अदा करते हैं शिक्षक: एसडीएम

Sat, 03 Aug 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers play an important role in society: SDM
अकबरपुर ऊद गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से लगाए गए शिविर में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से लक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए बेंच व स्टील के डस्टबिन भी दिए गए।
विज्ञापन

शिविर में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने कहा कि शिक्षक की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें चाहिए कि वह बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। कंपनी के डीजीएम आलोक मोरेलिया ने कहा कि अगर ईश्वर ने हमें दूसरे की मदद करने की सामर्थ्य प्रदान किया है, तो हमें गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर अकबरपुर, ऊद और जैतपुर गांव के तीन सरकारी स्कूलों में लगभग 300 बच्चों को कॉपियां, पेन, पेंसिल दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पवन कुमार, प्रधानाध्यापक सुदेश कुमार शर्मा, गुंजन बिश्नोई, नीतू आहूजा, लेखराज सिंह, राजेश कुमार, सचिन अरोड़ा, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से लक्सर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए स्टेशन बेंच और 10 डस्टबिन रेलवे प्रशासन को सौंपी गई। इस मौके पर सीएमआई अजय तोमर, स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार, आफताब खान अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed