फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   teachers doing covid duty relieved

कोविड ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को किया कार्यमुक्त

Sat, 10 Jul 2021 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
teachers doing covid duty relieved
कोविड ड्यूटी में लगे माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को उत्तरांचल शिक्षक संघ की मांग पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। मुख्य शिक्षाधिकारी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। कोविड ड्यूूटी से कार्यमुक्त होने के बाद अब ये शिक्षक कक्षा दस और 12 का बोर्ड रिजल्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की कोविड ड्यूटी लगाई गई है। इस समय शिक्षक रुड़की डायट में खुले कोविड कंट्रोल रूम, नारसन बॉर्डर, मंडावर बॉर्डर, सिविल अस्पताल, कोविड केयर सेंटर आदि जगह तैनात हैं। इसके साथ ही शिक्षकों पर ऑनलाइन क्लास लेने का भार भी आ गया है। शिक्षक ये दोनों जिम्मेदारी बड़ी मुश्किल से निभा पा रहे थे। इसी बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का बोर्ड परीक्षा परिणाम तैयार करने की जिम्मेदारी भी माध्यमिक शिक्षकों पर आ गई। ऐसे में शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से कार्यमुक्त कराए जाने की मांग को लेकर उत्तरांचल माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज से मिला।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि शिक्षकों पर ऑनलाइन क्लास लेने और बोर्ड का परीक्षा परिणाम बनाने का काम आ गया है। कोविड ड्यूटी के साथ ये दोनों काम भी बेहद मुश्किल हैं। ऐसे में उन्होंने मांग उठाई कि माध्यमिक शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से मुक्त किया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कोविड ड्यूटी में शिक्षकों की जरूरत है तो प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को लगा सकते हैं। ऐसे में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर माध्यमिक शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री जितेंद्र सिंह पुंडीर, कोषाध्यक्ष मेनपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed