फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teacher's game will improve children's educational level

टीचर खेल खेल में सुधारेंगे बच्चों का शैक्षिक स्तर

Wed, 05 Feb 2020 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher's game will improve children's educational level
रुड़की रामनगर स्थित डायट में आनंदम को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाएं। - फोटो : ROORKEE
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की (डायट) में आनंदम कक्षा को लेकर आयोजित वर्कशॉप में शिक्षकों को खेल से ही शैक्षिक स्तर सुधारने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को डायट में शिक्षकों के लिए आनंदम कक्षा को लेकर वर्कशाप का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने आनंदम के बारे में शिक्षकों को बताया कि दिल्ली और गुजरात की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आनंदम पर शासन विशेष ध्यान दे रहा है। कहा कि आनंदम पाठ्यचर्या हर स्कूल में प्रथम वादन में चलनी जरूरी है। इसका जनपद एवं प्रदेश के अधिकारी समय समय पर संज्ञान ले रहे हैं। इसलिए आनंदम पाठ्यचर्या को चलाने में आ रही दिक्क्तों को जिले के अधिकारियों के समक्ष रखा जाए। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने कहा कि आनंदम से टीचर खेल खेल में ही बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधार सकते हैं। उन्होंने सभी टीचरों को अपने-अपने स्कूल में आनंदम पाठ्यचर्या को अनिवार्य रूप से चलाने के निर्देश दिए। उप शिक्षा अधिकारी रुड़की बृजपाल सिंह राठौर ने भी शिक्षकों का मार्ग दर्शन किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर भिक्कम सिंह, डायट प्राचार्य बीएल शाह, राजीव कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, अमित गोयल, सुनील देशवाल, फरमान अली, नसीम अहमद, आलोक शर्मा, विनय सुंदरियाल, भारत चौहान, रश्मि शर्मा, हिना कौसर, हर्षलता शर्मा, रोहिताश सैनी, सुशील चौधरी, पूरन यादव, गॉडविन जॉन दास, सुनील जोशी, मौ. असद, मुनीश यादव, नाजिर हुसैन आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed