फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Take the government's schemes to door-to-door'

कोरोना काल में जरूरतमंदों तक पहुंचाई सहायता: चैंपियन

Mon, 26 Jul 2021 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
'Take the government's schemes to door-to-door'
चुड़ियाला गांव में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते पदाधिकारी। - फोटो : ROORKEE
भाजपा खानपुर मंडल की कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने जरूरतमंदों तक कोरोना किट, मास्क, दवाइयां और ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाकर जान बचाई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक चैंपियन ने कहा कि कोरोना की पहली लहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में कड़े निर्णय लेकर लोगों की जान बचाई। विधायक ने कहा कि खादर में पिछड़ापन विरासत में मिला था, लेकिन उन्होंने अनेकों विकास कार्य कराए हैं। खानपुर की तरह रायसी क्षेत्र में भी सिडकुल स्थापित कराने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल चौहान ने कहा कि संगठन और पार्टी में आगे बढ़ना है तो अपने काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना होगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यीय डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें मेहनत के बल पर छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पद पर पहुंच जाता है। मंडल अध्यक्ष डॉ. सुभाष सैनी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में भगत सिंह पंवार, मनोज पंवार, प्रमोद शर्मा, संदीप सैनी, अंबरीष गोयल, अशोक सैनी, सचिन चौधरी, हर्ष चौधरी, जितेंद्र नागर, राहुल गोयल, मनदीप चौधरी, ईश्वरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विकास के दम पर फिर से बनेगी भाजपा की सरकार
चुड़ियाला। भाजपा भगवानपुर ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने इतनी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। विकास के दम पर भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।

सोमवार को चुड़ियाला गांव में हुई कार्यसमिति की बैठक में मयंक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। मंडल प्रभारी आशु चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य करने की अपील की। मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी, महामंत्री राजेश त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, भगवानपुर मंडी समिति के चेयरमैन मनोज कपिल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, मास्टर सत्यपाल, राजकुमार कसाना, प्रवीण चौधरी, योगेश त्यागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed