फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Take the country out of economic slavery: Ramdev

आर्थिक गुलामी से देश को बाहर निकालें: रामदेव

Sat, 14 Jan 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Take the country out of economic slavery: Ramdev

विज्ञापन
मकर संक्रांति पर पतंजलि योगपीठ के द्वितीय सभागार में विश्व कल्याण के लिए यज्ञ किया गया। स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने देशवासियों से आह्वान किया कि देश को आर्थिक गुलामी के साथ शिक्षा, चिकित्सा, वैचारिक एवं सांस्कृतिक गुलामी और आत्मग्लानि से बाहर निकालें।



रामदेव ने कहा कि उत्तरायण में हम सूर्य की भांति तेजस्वी, पराक्रमी, गति व प्रगतिशील बनकर प्रचंड पुरुषार्थ का संकल्प लेकर उत्तरोत्तर उत्तरायण में आगे बढ़ने का संकल्प लें। कहा कि अपने वैयक्तिक एवं सामाजिक जीवन में गीता, दर्शनों, उपनिषदों, सत्य धर्म, वेद धर्म का, सनातन धर्म का पालन करें। योग का अभ्यास करें। सारे रोग और जन्म-जन्मांतरों के दु:ख स्वत: ही नष्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन




आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश का दिन मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। कहा कि भले ही विभिन्न प्रांतों में इसका नाम और मनाने का तरीका अलग हो, लेकिन पर्व भारत को अनेकता में एकता रूपी सूत्र में पिरोता है। इस दौरान साध्वी देवप्रिया, ऋतम्भरा शास्त्री, महावीर, स्वामी परमार्थदेव, स्वामी आर्षदेव, भाई राकेश कुमार, डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. वेदप्रिया आर्य और प्रवीण पुनिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed