फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   swindle the woman by hypnotizing her

केक ऑर्डर करने गई महिला को सम्मोहित कर जेवर ठगे

Tue, 03 Aug 2021 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
swindle the woman by hypnotizing her
रुड़की। बेटे के जन्मदिन पर कंफेक्शनरी की दुकान पर केक का ऑर्डर देने गई एक महिला को दो युवकों ने सम्मोहित कर जेवर उतरवा लिए और फरार हो गए। महिला को कुछ देर बाद होश आया तो उसे ठगी का पता चला। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भंगेड़ी महावतपुर निवासी हेमा बिष्ट के बेटे का सोमवार को जन्मदिन था। वह गांव में ही स्थित एक कंफेक्शनरी की दुकान पर जन्मदिन का केक ऑर्डर करने गई थीं। इस बीच उनके पास दो युवक पहुंचे और देहरादून जाने के लिए पैसों की मदद की गुहार लगाई। इस बीच बातों ही बातों में दोनों ने उन्हें अपने जाल में उलझा लिया। इसके बाद युवकों ने उन्हें कागज की एक गड्डी पकड़वा दी। साथ ही उनसे गले में पड़ा मंगलसूत्र, चेन और हाथ में पड़ी तीन अंगूठी उतरवा लीं। इसके बाद उन्हें एक रुमाल बांध कर दे दिया। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद हेमा बिष्ट को होश आया तो उन्होेंने रुमाल खोलकर देखा। रुमाल में कंकड़ और पत्थर थे। जेवर गायब देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद वह घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई। साथ ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed