शुगर मिल ने निकाले 38 तौल लिपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। शुगर मिल ने सीजनल 38 तौल लिपिकों को बाहर निकाल दिया है। मिल के रवैये से तौल लिपिकों में रोष पनप रहा है। निकाले गए कर्मचारी अब मामले को लेकर कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं। निकाले गए कर्मचारी अमित कुमार, योगेश कुमार, रविंद्र, जितेंद्र कुमार, राजबहादुर, वीरेंद्र कुमार, सुशील, नरेंद्र, संदीप, लोकेश, दिनेश कुमार, आजाद, अंकित, ओमकुमार, अरविंद, पवन व महकार सिंह ने बताया कि वह लक्सर शुगर के तौल लिपिक के पद पर वर्ष 2007-2008 से काम कर रहे थे। जिस पद पर मिल प्रशासन ने 2800 रुपये से मानदेय शुरू किया था। इस मानदेय में पिछले साल तक बढ़ोत्तरी होने के बाद 4500 रुपये तक पहुंच गया था। हम सभी लोग पिछले साल नियमितीकरण के लिए लेबर कोर्ट में भी गए थे, लेकिन इस बार मिल प्रशासन ने बिना कोई कारण बताए बहार निकाल दिया है। निकाले गए कर्मचारी मामले को लेकर कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे है। वहीं इस बारे में शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक कामेश कुमार का कहना है, तौल लिपिक का काम से निकाले के मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।