{"_id":"6238b57aee05b202907949d3","slug":"students-reduce-exam-stress-by-doing-yoga-roorkee-news-drn4069444189","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग कर छात्राओं ने कम किया परीक्षा का तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग कर छात्राओं ने कम किया परीक्षा का तनाव
विज्ञापन
रुड़की के रामनगर स्थित जीजीआईसी में परीक्षा एक उत्सव कार्यक्रम के तहत योग कर परीक्षा का तनाव दूर
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को योग करवाकर जल्द शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा का तनाव कम करवाया गया। छात्राओं को समझाया गया कि परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि एक उत्सव मानकर इसकी तैयारी करनी चाहिए। परीक्षार्थियों को अभी से बोर्ड परीक्षा के लिए पढ़ाई का समय निर्धारित कर तैयारियां करनी चाहिए।
इस बार उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 28 मार्च से शुरू होने वाली है। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्राओं में पहले से ही अजीब भय और दबाव बनने लगता है। कई बार देखने में भी आता है कि परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव में आ जाता है। परीक्षार्थियों को परीक्षा के इस तनाव से निकालने के लिए सोमवार को रामनगर स्थित जीजीआईसी में ‘परीक्षा एक उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस साल विद्यालय से इंटर और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहीं 53 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को योग के माध्यम से तनाव मुक्त रहने और प्रसन्न रहने के उपाय सिखाए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम कटियार ने छात्राओं को परीक्षा के समय मस्तिष्क को शांत और शरीर को स्वस्थ रखते हुए तनावमुक्त रखने के उपाय बताए।
कहा कि छात्राओं को परीक्षा के बारे में सोचने के बजाय अपनी तैयारी पर भरोसा करना चाहिए। विषय शिक्षकों ने छात्राओं को अपने विषय में किस तरह समय निर्धारण व अंक निर्धारण किया जाए, इसके कई तरीके बताए। छात्राओं ने परीक्षा से संबंधित अपने कई संशय अध्यापिकाओं को बताए जिनका उन्होंने समाधान किया। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर और स्लोगन बनाकर अपने तनाव को कम किया। शिक्षकों ने छात्राओं को तनावमुक्त और निडर होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने व मनोबल बढ़ाने के लिए सकारात्मक निर्देश दिए गए। छात्राओं के अनुसार, अब बोर्ड परीक्षा के लिए वे तन और मन दोनों से पूरी तरह तैयार हैं। कार्यक्रम में अनामिका, निरूपमा वर्मा, अंजू शाह, संगीता देवराड़ी, पुष्पा रतूड़ी, अनु कोहली आदि मौजूद रहे।