फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Strike effect on six centers, hanging locks

छह शहरी केंद्रों पर 228 को लगाई वैक्सीन

Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Strike effect on six centers, hanging locks
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों और आउटसोर्स पर रखे गए स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के बावजूद निर्धारित 12 वैक्सीनेशन सेंटर में से छह पर वैक्सीनेशन हुआ। यहां करीब 228 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। छह केंद्रों में ताले लटके रहे।
विज्ञापन

दरअसल, एनएचएम संविदा कर्मचारी एक जून से नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उनके हड़ताल पर चले जाने से विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं उनकी हड़ताल का प्रभाव टीकाकरण केंद्रों पर भी पड़ रहा है। हड़ताल के चलते समय पर वैक्सीन नहीं पहुंच रही है, जबकि कुछ केंद्रों पर स्टाफ की कमी के चलते वैक्सीनेशन नहीं पा रहा है। हालांकि बृहस्पतिवार को छह वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन की डोज पहुंचा दी गई थी। ऐेसे में छह केंद्रों पर 45 से ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि सिविल अस्पताल रुड़की व वार्ड नंबर 33 स्थित मारवाड़ी भवन सहित छह स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ है। इन सेंटरों पर करीब 228 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रेरित
रुड़की। अपर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा के निर्देशन में चलाए जा रहे कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम के अंतर्गत पार्षद संजीव राय टोनी की देखरेख में एक कैंप का आयोजन मोहल्ला सोत स्थित मारवाड़ी भवन में किया गया। पार्षद ने कहा कि एक ओर सरकार की ओर से कोरोना काल में महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य चलाया जा रहा है, वहीं कुछ लोग वैक्सीन को लेकर मनगढ़ंत बातें भी कर रहे हैं। इस तरह की अफवाहों से बचना चाहिए और वैक्सीन की डोज लगवानी चाहिए। विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद असलम ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए वैक्सीनेशन एक बड़ा माध्यम है। इस अवसर पर डॉ. विकास त्यागी, अमित वर्मा, मुकेश धीमान, वंदना, सारिका और सुनीता यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed