{"_id":"691738e24ec6e4d4940398a0","slug":"stray-dogs-running-after-children-roorkee-news-c-5-1-drn1027-834426-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बच्चों के पीछे दौड़ रहे लावारिस कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बच्चों के पीछे दौड़ रहे लावारिस कुत्ते
विज्ञापन
बुग्गावाला–बाद्दीवाला मार्ग पर लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड बनाकर सड़क पर घूम रहे ये कुत्ते स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।
ग्रामीण संदीप सैनी, रोहित कुमार, मदन भूषण सैनी, अमरदीप कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, सोनू राठौर और विजय राठौड़ ने बताया कि सुबह स्कूल जाने के समय बच्चे सबसे ज्यादा दहशत में रहते हैं। शुक्रवार को कई कुत्ते बच्चों का पीछा करते हुए भागने लगे। आसपास के लोगों ने बमुश्किल कुत्तों को भगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं है। कुत्ते बाइक और अन्य वाहनों के पीछे भी दौड़ पड़ते हैं जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि लावारिस कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए अभियान चलाया जाए ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों को राहत मिल सके।