फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stray dogs attack woman and girl, injure them

Roorkee News: आवारा कुत्तों ने महिला और बच्ची पर किया हमला, घायल

Sun, 26 May 2024 02:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs attack woman and girl, injure them
I
विज्ञापन

IIशोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर आवारा कुत्तों को डंडों से खदेड़ा
I
I

I
Iएक व्यक्ति पर लगाया आवारा कुत्तों को पालने का आरोप, दी गई तहरीर
I
Iगली में घूमने वाले आवारा कुत्तों ने एक महिला और बच्ची पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने कुत्तों को डंडों से खदेड़ा और महिला व बच्ची की जान बचाई। साथ ही कॉलोनी के एक व्यक्ति पर आवारा कुत्तों को पालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रभुबाग कॉलोनी निवासी बसंत वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने गली में घूमने वाले आठ से दस आवारा कुत्तों को अपने घर में पाल रखा है। जो आए दिन गली में आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं। बताया कि शनिवार सुबह उनकी पत्नी संगीता और गली में रहने वाली छह साल की बच्ची पर इन कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कुत्तों को खदेड़कर उनकी जान बचाई। साथ ही घायलों को उपचार दिलाया।
विज्ञापन

I
Iबताया कि आवारा कुत्तों से गली के लोग दहशत में हैं और घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि कुत्तों को पालने वाले व्यक्ति को बुलाया गया था। उसे आवारा कुत्तों को कहीं बाहर छोड़ने की हिदायत दी गई है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article