फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Storm and rain disrupt power supply, leaving one lakh people stranded

Roorkee News: आंधी, बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, एक लाख लोग परेशान

Thu, 07 May 2026 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain disrupt power supply, leaving one lakh people stranded
मौसम ने एक तरफ जहां पर्वतीय इलाकों का हाल बेहाल किया हुआ है। वहीं दूसरी ओर मैदान पर भी इसका साफ असर दिख रहा है। बुधवार को रात 10 बजे मौसम ने करवट बदली जो बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक जारी रही। आसमान में गड़गड़ाहट के साथ आंधी और बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनट में आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से एक लाख आबादी के घरों की बत्ती गुल हो गई जो कई घंटे तक जारी रही।
विज्ञापन




कुछ दिनों से कभी धूप तो कभी छांव और कभी बादल का गड़गड़ाना व बारिश जारी है। इस बीच आए दिन मौसम के करवट बदलने से शहर और देहात के लोगों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ रहा है। बारिश ने एक तरफ जहां शहर और देहात में जनजीवन प्रभावित कर रखा है तो वहीं दूसरी ओर बुधवार रात भर मौसम के बिगड़ने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन




डाडा जलालपुर, बुग्गावाला और कलियर में कुछ लाइनों पर पेड़ गिरे तो कहीं पर ट्रांसफार्मर खराबी से कुछ इलाकों की बत्ती गुल हो गई। वहीं दुर्गा कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे ब्रेकडाउन हो गया। मरगूबपुर में भी लोगों को बिजली आपूर्ति ने परेशान किया। इस बीच आदर्श नगर, लाल कुर्ती और रेलवे फीडर पर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार रात 10 बजे से लेकर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक कई जगहों पर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच लोग अपने घरेलू कार्यों के अलावा व्यावसायिक कार्य समय पर नहीं निपटा पाए। कविता नेगी, श्रुति शर्मा, सोफिया अहमद, जुबेर और सोहेल आदि ने बताया कि लालकुर्ती, कलियर, सती मोहल्ला, रामनगर, आजाद नगर पनियाला, पाडली गुर्जर, ढंडेरा, मच्छी मोहल्ला, आजाद नगर और रामनगर आदि के अलावा शहर व देहात के कई जगह पर बिजली आपूर्ति करीब 6 से 7 घंटे तक प्रभावित रही।




अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत का कहना है कि दुर्गा कॉलोनी और मरगूबपुर में बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे से लेकर 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद वहां पर बिजली आपूर्ति को चालू कर दिया गया। आदर्श नगर और लाल कुर्ती रेलवे फीडर पर बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई थी। आए दिन मौसम खराब होने से ऊर्जा निगम और उपभोक्ता को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है हालांकि उपभोक्ताओं को सुचारू और निरंतर बिजली आपूर्ति देने के हर संभव प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed