फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stones pelted on bulldozer, driver assaulted

बुलडोजर पर बरसाए पत्थर, चालक से की मारपीट

Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted on bulldozer, driver assaulted
रुड़की स्थित मछली बाजार में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : ROORKEE
नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पुरानी तहसील और मच्छी चौक में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टिनशेड पर चढ़कर सामान उतार रहा युवक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इस पर मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने नगर निगम के बुलडोजर पर पत्थर और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं चालक के साथ भी मारपीट की। हंगामा होता देख नगर निगम की टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

बुधवार को बीटी गंज बाजार से अतिक्रमण हटाया गया था। बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम पुलिस के साथ टीम पुरानी तहसील मच्छी बाजार में बुलडोजर लेकर पहुंची। मच्छी बाजार में दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। इसके बाद टीम ने पुरानी तहसील में रामपुर चुंगी रोड पर टीम ने रोड के दूसरे सिरे से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। इस दौरान बुलडोजर एक दुकान के बाहर से अतिक्रमण हटाने के लिए रुका। इस बीच एक युवक दुकान के आगे पड़े टिनशेड पर चढ़कर सामान उतारने लगा। अचानक टिनशेड टूट गया और युवक नीचे गिरकर चोटहिल हो गया। युवक को गिरता देख मौके पर जमा लोगों की भीड़ भड़क गई। भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने बुलडोजर पर पत्थर और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। साथ ही बुलडोजर पर चढ़कर चालक को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में चालक घायल हो गया। इस बीच पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को शांत किया। साथ ही मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया। वहीं, भीड़ को भड़कता देख नगर निगम की टीम बिना अतिक्रमण हटाए वापस लौट गई। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, रिटायर्ड नायब तहसीलदार पीतम सिंह, कर निरीक्षक रविंद्र पंवार, मृदुल कुमार, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कई बार विरोध का करना पड़ा सामना
पुरानी तहसील में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को कई बार दुकानदारों और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना था कि नगर निगम को अतिक्रमण हटाने की शुरुआत पहले मेन बाजार से करनी चाहिए। मेन बाजार में सबसे अधिक अतिक्रमण है। कहा कि अतिक्रमण के दौरान किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण
बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम पुरानी तहसील रामपुर चुंगी रोड पर बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो कई दुकानदारों ने खुद ही टिनशेड हटाने शुरू कर दिए। हालांकि, एक दुकानदार ने दुकान के बाहर लगे बोर्ड को हटाने का विरोध किया। बाद में टीम ने बोर्ड को उखाड़ दिया। वहीं, नगर निगम की टीम ने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के सामान को भी जब्त किया।

भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बुलडोजर में तोड़फोड़ और चालक की पिटाई की है। इन लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जो युवक टिनशेड से गिरा था, वहां बुलडोजर चला भी नहीं था। अनावश्यक रूप से कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है।-विजयनाथ शुक्ला, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed