{"_id":"623f66f046fdc165257d44ae","slug":"stone-pelting-on-sdo-and-vandalism-in-car-roorkee-news-drn4073980123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ की गाड़ी पर पथराव कर गाड़ी में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ की गाड़ी पर पथराव कर गाड़ी में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का मीटर उतारने से नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के एसडीओ की गाड़ी को घेरकर जमकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से गाड़ी के शीशे टूट गए और एसडीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओ ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। वहीं, कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीओ पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। साथ ही गाड़ी में तोड़फोड़ नहीं करने की बात कही। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
हिमालयन बिजलीघर पर तैनात एसडीओ अरशद अली लाइनमैन लोकेश के साथ शनिवार को बकाया वसूली के लिए आसफनगर गांव गए थे। बकाया जमा नहीं करने पर उन्होंने संजय कुमार का मीटर उतार लिया। इसके बाद एसडीओ बिजलीघर जाने लगे जबकि लाइनमैन गांव में ही किसी काम से रुक गया। आरोप है कि गांव के बाहर ग्रामीणों ने एसडीओ की गाड़ी के आगे अपनी कार लगाकर घेर लिया और गालीगलौज करते हुए गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, एसडीओ से मीटर छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि पथराव में गाड़ी के शीशे टूट गए और एसडीओ घायल हो गए।
उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कोतवाली पहुंच गए और बताया कि संजय कुमार का 39 हजार बकाया था जिसे जमा कर दिया गया था। बावजूद इसके एसडीओ जबरदस्ती उनके घर में घुस गए। आरोप है कि एसडीओ ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। वहीं, एसडीओ ने बताया कि घर के बाहर पोल पर मीटर लगा था। वह घर के अंदर नहीं घुसे थे। जो आरोप लगाए गए हैं, वे गलत हैं। उधर, ग्रामीणों के पक्ष में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर उपभोक्ताओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लगातार हो रहे हमले, मीटर उतारना है गलत
ऊर्जा निगम की ओर से चलाए जा रहे बकाया वसूली अभियान में मीटर उतारने को ग्रामीणों ने गलत बताया। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन ऊर्जा निगम की टीम पर लगातार हमले हो रहे हैं। दो दिन पूर्व क्षेत्र के मुंडलाना गांव में भी ग्रामीणों ने अवर अभियंता के साथ मारपीट कर दी थी। शनिवार को आसफनगर गांव में एसडीओ पर हमला हुआ। मुंडलाना गांव में पुलिस फोर्स के साथ ऊर्जा निगम की टीम ने बकाया वसूली अभियान चलाया। ऐसे में जब लगातार हमले हो रहे हैं तो एसडीओ को आसफनगर गांव में भी पुलिस फोर्स लेकर जाना चाहिए था।
मांगी थी पुलिस फोर्स
अवर अभियंता अशोक कुमार ने कोतवाली प्रभारी से वसूली के लिए पुलिस फोर्स मुहैया कराने की मांग की थी। इसके बाद मुंडलाना गांव में बकाया वसूली और मीटर उतारने का अभियान चलाया गया। आसफनगर गांव में पुलिस फोर्स मांगी गई थी या नहीं, इस बाबत एसडीओ से जानकारी ली जाएगी। अगर नहीं ली थी तो एसडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।