फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   stole jewelery on the pretext of fixing the lock

लॉक ठीक करने आए दो युवकों ने जेवरात चोरी किए

Wed, 02 Mar 2022 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
stole jewelery on the pretext of fixing the lock
मकान में लॉक ठीक करने आए दो युवकों ने आलमारी के लॉकर से लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। मामले में मकान मालिक की ओर से तहरीर दी गई है। दोनों युवक कॉलोनी के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी विनय मेहता आईआईटी रुड़की से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी गली में ताले-चाभी ठीक करने वाले दो युवक घूम रहे थे। उन्होंने पहले घर का दरवाजा और फिर स्टोर के दरवाजे का लॉक ठीक कराया। इसी बीच युवकों ने एक लॉक को खराब कर दिया। इसके बाद अलमारी का लॉक ठीक करने लगे। आरोप है कि दोनों ने मौका पाकर आलमारी का लॉकर खोल लिया और सोने की एक चेन, दो लॉकेट, छह अंगूठी और कान के छह कुंडल चोरी कर लिए। इसके बाद वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब विनय की नजर खुले लॉकर पर गई तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed