{"_id":"5862a1fb4f1c1b7675eebd43","slug":"ssp-maintained-cartridge-caught-munshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने रखे कारतूस, मुंशी ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने रखे कारतूस, मुंशी ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसपी राजीव स्वरूप ने मंगलवार को कोतवाली रुड़की का वार्षिक निरीक्षण करने के दौरान पुलिस कर्मियों की सतर्कता परखने के लिए चुपके से 12 कारतूस उठा लिए। जब उन्होंने सभी असलहे ठीक होने की बात कही तो कोतवाली के मुंशी ने तपाक से कहा, सर आपने यहां से 12 कारतूस उठाए हैं। मुंशी की सतर्कता और साफगोई पर एसएसपी ने उसे शाबाशी दी।
एसएसपी राजीव स्वरूप मंगलवार दोपहर के समय कोतवाली रुड़की का वार्षिक निरीक्षण के दौरान चेतक पुलिस और सीपीयू में तैनात पुलिसकर्मियों की बैठक ली। कहा कि जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाकर लोगों के बीच विश्वास पैदा करें। सीपीयू कर्मियों को उन्होंने कहा कि संदिग्धों पर नजर रखें, संदेह होने पर वाहन चेकिंग करें। बैठक के बाद उन्होंने कोतवाली के ऑफिस में जाकर रजिस्टर आदि देखकर उन्हें अपडेट रखने को कहा। असलहों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसएलआर एक पुलिसकर्मी को दी और उसे खोलने के लिए कहा। पुलिसकर्मी ने पलक झपकते ही एसएलआर को खोल दिया।
इस पर एसएसपी ने पुलिसकर्मी की सराहना की। इसके बाद एसएसपी ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता देखने के लिए वहां सजाकर रखे गए कारतूस को देखते हुए बेहद सफाई के साथ 12 कारतूस उठा लिए और अपनी जेब में डाल लिए। जब एसएसपी आगे बढ़ने लगे तो उन्होंने कहा कि असलहों को ध्यान से रखना चाहिए। इस पर वहां मौजूद थाने के एक मुंशी ने कहा कि 12 कारतूस जेब में डालने की ओर एसएसपी का ध्यान खंींचा। यह सुनकर एसएसपी बेहद खुश हुए और उन्होंने मुंशी को शाबाशी दी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल एवं सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हवालात को बताया तबेला, जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने हवालात खुलवाकर देखी तो गंदगी पर नाराजगी जताई। कहा कि हवालात का तबेला मत बनाओ। निरीक्षण के बाद कोतवाली रुड़की के साथ-साथ गंगनहर, कलियर आदि थानों में तैनात सब इंस्पेक्टर आदि की बैठक ली। उन्होंने प्रभावी ढंग से गश्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर गंगनहर कोतवाली के एसएसआई देवराज शर्मा, कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह, ओमकांत, ममता गोला, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
-
कोतवाली रुड़की बनेगी हाईटेक
एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि जिले में एक हाईटेक पुलिस स्टेशन बनाया जाना है। जिसके लिए कोतवाली रुड़की को चुना गया है। इस कोतवाली को सभी संसाधनों को परिपूर्ण किया जाएगा।