फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Son's leg broken for protesting against mother's abuse

Roorkee News: मां से गाली-गलौज का विरोध करने पर बेटे का पैर तोड़ा

Tue, 06 May 2025 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Son's leg broken for protesting against mother's abuse

विज्ञापन
लक्सर। सिगरेट के पैसे मांगने पर युवकों ने महिला दुकानदार के साथ गाली-गलौज की। महिला के बेटे के विरोध करने पर युवकों ने फावड़े के हत्थे से वारकर उसका पैर तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लक्सर कोतवाली के सेठपुर गांव निवासी महिला कुसुम देवी की गांव में दुकान है। 22 अप्रैल की शाम को वह दुकान पर बैठी थीं। कुसुम ने बताया कि शाम के समय आरोपी युवक आदि, मनीष, वंश निवासीगण ग्राम सेठपुर और विकास निवासी ग्राम हिरणाखेड़ी उसकी दुकान पर आए और उससे सिगरेट मांगी। उसने उन्हें सिगरेट दी।
विज्ञापन

उसने सिगरेट के पैसे मांगें तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दिया। इस बीच वहां पहुंचे उसके बेटे अमन ने युवकों के गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने फावड़े के हत्थे और बेल्ट व डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से उसके बेटे का पैर टूट गया। आसपास के लोगों ने उसे युवकों से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed