{"_id":"681a505c64311e333f0c057e","slug":"son-points-gun-at-father-arrested-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-683257-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बेटे ने पिता पर ताना तमंचा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बेटे ने पिता पर ताना तमंचा, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। मामूली कहासुनी होने पर बेटे ने अपने पिता पर तमंचा तान दिया। पिता ने किसी तरह बेटे के हाथों से तमंचा छीना और सीधे पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
खेड़ाजट निवासी विनय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा अंकुर मामूली बात पर बार-बार उस पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देता है। बताया गया कि मंगलवार की सुबह पिता-पुत्र में किसी बात पर मामूली कहासुनी हो गई। जिस पर बेटे ने पिता पर तमंचा तान दिया। बताया गया है कि इस दौरान पिता ने हिम्मत दिखाते हुए बेटे के हाथों से तमंचा छीन लिया और सीधे नारसन पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी देने के साथ ही बेटे से छीना गया तमंचा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया की पिता पर तमंचा तानने वाले बेटे अंकुर निवासी खेड़ाजट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।