फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Someone called naive by someone around the house

किसी को भोले ने बुलावा, किसी को घर की आस

Tue, 26 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 26 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Someone called naive by someone around the house
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

रुड़की। कांवड़ पटरी से लेकर हरिद्वार हाईवे तक कांवड़ियों के जयकारे से शिक्षानगरी गूंज रही है। इसमें किसी को भोलेनाथ ने सपने में दर्शन देकर नीलकंठ बुलाया है तो कोई घर, सुख और समृद्धि की आस लिए भोले के दरबार में जलाभिषेक करने को आतुर है।

विज्ञापन

मंगलवार को लोनी गाजियाबाद से कांवड़ लेकर आए कंवरसेन वर्मा ने बताया कि वह घर में सुख, समृद्धि के लिए पिछले 28 साल से हरिद्वार से गंगाजल भरकर भूरा महादेव मंदिर में चढ़ाते आ रहे हैं। उसके बाद से घर-परिवार पर बराबर भोले की कृपा बनी हुई है। लोनी से ही कांवड़ लेकर पहुंचे 11वीं के छात्र मोहित ने बताया कि आठवीं कक्षा में परीक्षा देने के बाद उसने पहली बार कांवड़ लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया था। उनकी कृपा से अच्छे नंबरों से पास भी हो गया था। तब से हर वर्ष कांवड़ लेकर गंगाजल लेने हरिद्वार आता हूं।
विज्ञापन

लोनी से ही कांवड़ लेकर आई महिला मुन्नी का कहना है कि भोलेनाथ ने सपने में दर्शन देकर नीलकंठ बुलाया था। इसलिए पहली बार कांवड़ लेकर हरिद्वार आई और नीलकंठ में जलाभिषेक किया। अब वापस लोनी में भोलेनाथ का जलाभिषेक करूंगी। गाजियाबाद से आई सुशीला का कहना है कि वह पिछले 28 साल से कांवड़ लेकर हरिद्वार आ रही हैं। भोलेनाथ की भक्ति हर बार उन्हें यहां खींच लाती है। दिल्ली, इंद्रापुरम से कांवड़ लेकर परिजनों के साथ आए 13 वर्षीय रोहित का कहना है कि आशियाने की आस में हम लोगों ने कांवड़ उठाई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह किराए के मकान में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed