{"_id":"60bbc5228ebc3ef43952549b","slug":"soldier-s-son-dies-in-suspicious-circumstances-after-being-shot-roorkee-news-drn380767285","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से सिपाही के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से सिपाही के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत -
विज्ञापन
गोली लगने से पुलिसकर्मी के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वहीं इसके बाद मौत की जानकारी मिलने पर उसके दोस्त ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले में परिजनों से जानकारी ले रही है।
जानकारी के अनुसार लक्सर कस्बे के सीमली मोहल्ले में एक पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वर्तमान में पुलिसकर्मी की तैनाती देहरादून में चल रही है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को पुलिसकर्मी के 22 वर्षीय बेटे ने अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की थी। पार्टी के बाद वह घर पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसे डांट दिया। इसके बाद कनपटी पर गोली लगने से उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह बात भी सामने आ रही है कि युवक ने परिजनों की डांट से नाराज होकर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद आनन फानन में परिवार के लोग उसे कस्बा स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव को लेकर घर वापस आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि इस बीच युवक की मौत की सूचना मोहल्ले में रहने वाले उसके एक 28 वर्षीय दोस्त को मिली। इसके बाद उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लक्सर के एक अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे रुड़की के लिए रेफर कर दिया। वहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि सिपाही के घर से एक खाली कारतूस मिला है, जो पिस्टल का लग रहा है। पिस्टल के बारे में जानकारी ली जा रही है। गोली किन कारणों से मारी है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, दूसरे युवक के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।