फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Skunk of Praveen Praveen and Narendra Valmiki

बदमाश प्रवीण और नरेंद्र वाल्मीकि की पेशी

Wed, 21 Aug 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Skunk of Praveen Praveen and Narendra Valmiki
टिहरी और चमोली जेल में बंद बदमाश प्रवीण वाल्मीकि और नरेंद्र वाल्मीकि को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से रामनगर कोर्ट में पेशी पर लाया गया। दोनों की पेशी को देखते हुए रामनगर कोर्ट परिसर में स्थानीय पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पेशी के बाद दोनों को कड़ी सुरक्षा में जेल ले जाया गया।
विज्ञापन

रुड़की निवासी बदमाश प्रवीण वाल्मीकि चमोली और नरेंद्र वाल्मीकि टिहरी जेल में बंद हैं। दोनों पर रुड़की में हत्या और रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज हैं। बुधवार को दोनों की रामनगर कोर्ट में पेशी थी। पुलिस चमोली और टिहरी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को लेकर रुड़की पहुंची। यहां कोर्ट में सुरक्षा की दृष्टि से गंगनहर कोतवाली पुलिस तैनात रही। इस दौरान पुलिस की कोर्ट परिसर में आनेजाने वाले लोगों पर पैनी नजर रही। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड में आवाज का लिया सैंपल
अधिवक्ता कृष्ण गोपाल की हत्या के मामले में बदमाश प्रवीण वाल्मीकि नामजद है। साथ ही रोडवेज के परिचालक को गोली मरवाने और व्हाट्सएप पर जेल से वीडियो कॉल कर रंगदारी मांगने में भी प्रवीण का नाम सामने आया था। इसके अलावा परिचालक की बहन से भी वीडियो कॉल कर रंगदारी मांगने में वाल्मीकि के खिलाफ केस दर्ज है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि प्रवीण वाल्मीकि की आवाज का सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed