{"_id":"6a2711650add435cf1077d34","slug":"six-police-teams-were-formed-to-find-the-innocent-child-roorkee-news-c-5-1-drn1027-991177-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मासूम को ढूंढने के लिए पुलिस की छह टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मासूम को ढूंढने के लिए पुलिस की छह टीमें गठित
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक परिसर से सात माह के मासूम के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश के लिए छह टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मासूम को गोद में उठाकर ले जाता दिखाई दिया है।
कलसुम खातून पत्नी नजीर निवासी ग्राम मुसिडा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी (बिहार) ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी रजिया खातून की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके कारण वह करीब नौ माह से परिवार समेत पिरान कलियर में रह रही है। रविवार शाम करीब 5.30 बजे वह अपनी बेटी और सात माह के नाती मोहम्मद अली रजा के साथ दरगाह साबिर पाक पहुंची थी।
बताया कि हाजिरी के दौरान मासूम को मस्जिद के आंगन में एक परिचित व्यक्ति के पास सुला दिया गया था। इसी बीच परिचित व्यक्ति को नींद आ गई। कुछ देर बाद जब उसकी आंख खुली तो बच्चा वहां नहीं मिला था। परिजनों ने दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने दरगाह परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में उठाकर ले जाता दिखा था। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि बच्चे की बरामदगी के लिए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, होटल-ढाबों समेत अन्य संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईयू सहित पुलिस की छह टीमें गठित की गईं हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में जांच और छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बच्चे को सकुशल ढूंढ लिया जाएगा।